Breaking News

अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा मना रही हैं अपना जन्मदिन

मुंबई। स्टार प्लस के मशहूर धारावाहिक सीरियल अनुपमा में काव्या का किरदार निभा रही अभिनेत्री मदालसा शर्मा का आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। 26 सितंबर, 1991 को मुंबई में जन्मी मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा की फैन लिस्ट आज लाखों में हैं। वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। 

30 साल की हो गई मदालसा के बारे में कम ही लोग जानते होंगे कि वह टीवी इंडस्ट्री में आने से पहले फिल्मों में काम किया करती थीं। वह बॉलीवुड सहित साउथ की फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। बीआर चोपड़ा की महाभारत में देवकी का किरदार निभा चुकीं एक्ट्रेस शीला शर्मा की बेटी मदालसा तेलुगु और कन्नड़ फिल्म में भी काम कर चुकी हैं। मदालसा ने साल 2009 में तेलुगु फिल्म ‘फिटिंग’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। इसके अलावा उन्होंने कन्नड़ फिल्म ‘शौर्य’ में भी काम किया है। मदालसा के पिता मशहूर प्रोड्यूसर-डायरेक्टर सुभाष शर्मा हैं। साल 2018 जुलाई में मदालसा ने मिथुन चक्रवर्ती के बड़े बेटे महाक्षय (मिमोह) चक्रवर्ती के साथ विवाह किया था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई के मार्बल आर्क से की थी। इसके साथ ही उन्होंने इंग्लिश से बीए किया था।

About rionews24

Check Also

सबसे उम्रदराज एक्ट्रेस कामिनी कौशल का 98 वर्ष की उम्र में निधन

मुंबई। हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस कामिनी कौशल का शुक्रवार को 98 वर्ष की उम्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *