Breaking News

सरकार की गाइडलाइन के अनुरूप शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई शुरू करने के निर्देश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुरूप शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई शुरू करने के निर्देश दिए हैं कि कोरोना काल के पूर्व की तरह जैसे विद्यालय संचालित किए जाते थे। वैसे ही विद्यालय एक बार फिर से संचालित होंगे। हालांकि स्‍कूल स्‍कूल प्रशासन को मास्‍क, थर्मल स्‍कैनर, स्‍वच्‍छता व छात्रों के बीच सोशल डिस्‍टेंसिंग विशेष ध्‍यान देने की हिदायत दी गई है।

बेसिक शिक्षा मंत्री डॉक्टर सतीश द्विवेदी ने बताया कि कोविड-19 की गाइडलाइंस के अनुसार प्राथमिक विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। उच्च प्राथमिक विद्यालय स्तर (कक्षा-6 से 8 तक) के स्कूल 10 फरवरी को खुलेंगे। वहीं प्राथमिक विद्यालय स्तर (कक्षा- 1 से 5 तक) के बच्चों का शिक्षण कार्य 1 मार्च से शुरू होगा।

स्‍कूलों का कायाकल्‍प, लाइब्रेरी के साथ स्‍मार्ट क्‍लासेज

मुख्‍यमंत्री के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित 80 प्रतिशत से अधिक प्राथमिक व उच्‍च प्राथमिक विद्यालयों का कायाकल्‍प किया जा चुका है। इसमें स्‍कूल में रंगाई पुताई के साथ वॉल पेटिंग, छात्रों के लिए मल्‍टीपल हैंडवॉश व शौचालय बनाए गए है। वहीं, छात्रों से जुड़ी शिक्षण सामग्री स्‍कूलों में पहुंच चुकी है। इसके अलावा छात्रों को बेहतर शिक्षा देने के लिए स्‍कूलों में एक से दो कक्षाओं को स्‍मार्ट क्‍लास के रूप में डेवलप किया जा रहा है।

सहज पुस्‍तक पढ़ेंगे बच्‍चे

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से कक्षा एक से तीन के छात्रों को सहज पुस्‍तक भी उपलब्‍ध कराई जाएगी। सहज पुस्‍तक में चित्र युक्‍त कहानियां मौजूद है। इससे छात्रों में पढ़ने की प्रवृति डेवलप होगी।

About rionews24

Check Also

तकनीकी सूझबूझ और मजबूत संरचना ही है भूकंपरोधी इमारतों की असली नींव : इंजी. अनुपम वर्मा

लखनऊ। इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के वास्तुकला, योजना और डिजाइन संकाय (FoAPD) द्वारा सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *