Breaking News

युवा भाजपा विधायक पुष्कर सिंह धामी होंगे उत्तराखंड के नये मुख्यमंत्री

देहरादून। उत्तराखंड में नाटकीय घटनाक्रम में शनिवार को युवा भाजपा विधायक पुष्कर सिंह धामी को प्रदेश का नया मुख्यमंत्री चुन लिया गया। उधमसिंह नगर जिले के खटीमा से दो बार के भाजपा विधायक 45 वर्षीय पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के अब तक के सबसे युवा मुख्यमंत्री होंगे। धामी प्रदेश के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में रविवार को शपथ ग्रहण करेंगे। वह तीरथ सिंह रावत की जगह लेंगे। उन्होंने चार महीने से भी कम के अपने कार्यकाल के बाद प्रदेश में उपजे संवैधानिक संकट के कारण शुक्रवार देर रात पद से इस्तीफा दे दिया था।

चुनावी साल में भाजपा ने युवा चेहरे पर दांव खेला है। धामी छात्र जीवन से राजनीति में सक्रिय हैं। धामी के नाम की घोषणा करके भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने एक बार फिर चौंकाया। पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और भाजपा अध्यक्ष कौशिक ने धामी के नाम का प्रस्ताव किया। वरिष्ठ नेता सतपाल महाराज, बंशीधर भगत, हरबंस कपूर, रेखा आर्य और ऋतु खंडूड़ी ने उनके नाम का अनुमोदन किया। भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर ने धामी के नाम की घोषणा की। उनके नाम की घोषणा के साथ उनके समर्थन में जिंदाबाद के नारे गूंज उठे। नाम की घोषणा के बाद धामी राजभवन पहुंचे जहां उन्होंने राज्यपाल को उन्हें भाजपा विधायक मंडल दल का नेता चुने जाने की सूचना दी और सरकार बनाने का प्रस्ताव दिया। रविवार को राजभवन में शाम छह बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा।

About rionews24

Check Also

‘3D कंक्रीट प्रिंटर ए न्यू इमर्जिंग कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी’ विषय पर व्याख्यान का हुआ आयोजन

सुल्तानपुर। कमला नेहरु प्रौद्योगिकी संस्थान के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में बुधवार को ‘3D कंक्रीट प्रिंटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *