Breaking News

जिलाधिकारी ने पुनरीक्षण-2022 के सम्बन्ध में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

कानपुर नगर। जिलाधिकारी श्री विशाख जी0 की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 01 जनवरी, 2022 के आधार पर निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण- 2022 के सम्बन्ध में विभिन्न राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2022 के आधार पर निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2022 का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। जिसके अनुसार विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन 01 नवम्बर, 2021 (सोमवार) को किया जायेगा। इसके पश्चात् 01 नवम्बर, 2021 (सोमवार) से 30 नवंबर, 2021 (मंगलवार) तक दावे और आपत्तियां प्राप्त किये जायेंगे। 

उन्होंने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष अभियान दिवस के अन्तर्गत 07 नवम्बर, 2021 (रविवार), 13 नवम्बर, 2021 (शनिवार), 21 नवंबर, 2021 (रविवार) तथा 28 नवंबर, 2021 (रविवार) को बीएलओ मतदान केन्द्रों पर उपस्थित रहेंगे। मतदेय स्थलों पर सभी व्यक्ति अपने दावे और आपत्तियां प्रस्तुत कर सकते है। प्राप्त दावे और आपत्तियों का निस्तारण 20 दिसंबर, 2021 (सोमवार) से किया जायेगा। इसके पश्चात 05 जनवरी, 2022 (बुधवार) को निर्वाचन नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन किया जायेगा। उन्होंने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से कहा है कि वह अपने-अपने बूथ लेवल एजेन्टों को नियुक्ति करके बूथ लेवल एजेन्टों की सूची जिला निर्वाचन कार्यालय कानपुर में एवं एक प्रति संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को उपलब्ध कराये।

उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा घर-घर सत्यापन का कार्य विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अवधि में किये जाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही समस्त बूथ लेवल अफसरों की सूची तथा मतदाता सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु सहयोग किये जाने की अपेक्षा की। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी आपूर्ति, बसंत अग्रवाल सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी उपस्थित रहे।

 

About rionews24

Check Also

आईआईटी कानपुर ने 5जी एंटीना प्रौद्योगिकी पर संगोष्ठी का किया आयोजन

कानपुर नगर। दूरसंचार में नवाचार में अग्रणी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर (आईआईटी कानपुर) ने ‘5जी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *