Breaking News

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया कृषक महिलाओं से संवाद

मैनपुरी। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्र नगला निरंजन दीवानी रोड स्थित के प्रांगण में शुक्रवार को कुलाधिपति एवं राज्यपाल उत्तर प्रदेश आनंदीबेन पटेल का भ्रमण कार्यक्रम हुआ। उनका स्वागत डॉ. डी.आर. सिंह, कुलपति चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा पुष्प गुच्छ प्रदान करके किया गया। भ्रमण कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यपाल एवं कुलाधिपति द्वारा लाल चंदन के वृक्षारोपण से हुआ। राज्यपाल ने कृषि विज्ञान केंद्र मैनपुरी पर स्थापित पोषक वाटिका, मातृ वृक्ष पौधशाला, औषधीय वाटिका, नेट पॉलीहाउस, नाडेप इकाई, कुक्कुट पालन, वर्मी कम्पोस्ट, अजोला तथा जैविक कीटनाशक इकाइयों का भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राज्यपाल द्वारा वर्टिकल फार्मिंग/ मचान विधि से टमाटर का गुणवत्तापूर्ण उत्पादन करने हेतु निर्देश दिया गया। उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र पर आयोजित कृषि प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। निरीक्षण पश्चात जिले के प्रगतिशील कृषक महिलाओं एवं प्रगतिशील कृषकों से केंद्र के सभागार में संवाद किया। 

उपरोक्त अवसर पर प्रगतिशील महिला कृषक अनीता देवी ग्राम लालूपुर, सुनीता राजपूत, मोहिनी देवी, सुनीता देवी ग्राम सिवाई भदौरा, मनु कुमारी ग्राम कुरसंडा, प्रगतिशील कृषक देवेंद्र सिंह ग्राम बडेपुर तथा वीरेंद्र सिंह ग्राम औछा ने कृषि विज्ञान केंद्र की तकनीकी सहयोग से अपनी आय में वृद्धि के उपादानों के संदर्भ में राज्यपाल को अवगत कराया। इस संवाद कार्यक्रम के उपरांत राज्यपाल ने केंद्र के प्रत्येक वैज्ञानिक द्वारा किए जा रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की तथा उन्होंने कृषकों की आय बढ़ाने हेतु खेती, उन्नत नस्ल के पशुपालन तथा कृषकों द्वारा उत्पादित जैविक शाक भाजी व अन्य उत्पादों को बाजार से जोड़ने पर बल दिया। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि किसानों को बाजार उन्मुख कृषि पर विशेष कार्य किया जाना चाहिए, साथ ही कोविड टीकाकरण तथा दहेज प्रथा उन्मूलन में कृषक महिलाओं तथा कृषकों को आगे बढ़ने पर भी प्रेरित किया।

संवाद कार्यक्रम में कृषकों की आय बढ़ाने व रोजगार सृजन के संदर्भ में संक्षिप्त प्रस्तुतीकरण तथा कार्यक्रम का संचालन समन्वयक प्रसार निदेशालय तथा नोडल अधिकारी कृषि विज्ञान केंद्र मैनपुरी डॉ. धनंजय सिंह द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. ए.के. सिंह, निदेशक प्रसार का विशेष दिशा निर्देशन, सहयोग व महती भूमिका रही। कार्यक्रम के अंत में कुलपति डॉ. डी.आर. सिंह ने केंद्र द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों का संक्षिप्त विवरण तथा धन्यवाद ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम में केंद्र के अध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार तथा वैज्ञानिक-गण डॉ. संजय कुमार पांडेय, डॉ. विकास रंजन चौधरी, डॉ. आकांक्षा चौधरी, डॉ. जगदीश मिश्रा तथा डॉ. ए.के. तिवारी भी उपस्थित रहे।

About rionews24

Check Also

KNIT : अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर हुआ संगोष्ठी का आयोजन

सुल्तानपुर। कमला नेहरु प्रौधोगिकी संस्थान के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस उत्साहपूर्वक मनाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *