Breaking News

राजकीय पॉलिटेक्निक, लखनऊ में शुरू हुई तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता

लखनऊ। राजकीय पॉलिटेक्निक में बुधवार को तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि दिनेश मोहन सिंह, निदेशक, प्राविधिक शिक्षा, विशिष्ट अतिथि के. राम, शोध विकास एवं प्रशिक्षण संस्थान एवं राकेश वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। इस अवसर पर अन्य पॉलिटेक्निक संस्थान के प्रधानाचार्य एस. के.श्रीवास्तव, सियाराम, सुरेंद्र पाल, एल. पी. सिंह एवं कुंदन सिंह उपस्थित रहे।  

निदेशक, दिनेश मोहन सिंह ने छात्राओं द्वारा की गयी नृत्य प्रस्तुति को सराहा। उन्होंने छात्रों को नई तकनीक से अपडेट रहने के साथ छात्रों के स्किल डेवलपमेंट पर जोर दिया। खेलों  में शत प्रतिशत भागीदारी पर भी ज़ोर दिया। 

14 से 16 दिसम्बर तक आयोजित इस तीन दिवसीय वार्षिक खेल कार्यक्रम का आयोजन व्याख्याता अमित सिंह के नेतृत्व में हो रहा है। इस अवसर पर मंच संचालन सनत पांडेय और मीनू द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष आनंद कुमार, संदीप गंगवार, प्रदीप कुमार, निशा यादव, डॉ. बलराम चौहान, व्याख्याता चरणजीत यादव, सर्वेश तिवारी, डॉ. नीरज कुमार, डॉ. विनय भूषण, बृजेंद्र कुमार वर्मा, संजय पटेल, सुनील कुमार पटेल, डॉ. एस. पी. सोनी, अनूप मौर्या, आकांक्षा, कल्पना, शिरीन राव, ज्योत्सना सिंह, प्रेमंतुषा सहाय, सोनिया वर्मा आदि सहित संस्थान का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

इस खेल आयोजन के पहले दिन 800 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में सोनिका पाल ने प्रथम, अनामिका पाल ने द्वितीय और शिखा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में विनोद कुमार ने प्रथम, कौसल ने द्वितीय, संजय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। 

About rionews24

Check Also

मुख्यमंत्री योगी ने किया अस्पताल का उद्घाटन, बोले अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 में 200 करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *