Breaking News

तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद कार्यक्रम हुआ संपन्न, विजेताओं को मिले पुरस्कार

लखनऊ। राजकीय पॉलीटेक्निक में प्रधानाचार्य राकेश वर्मा के दिशा निर्देश में चल रहे तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद, वाद विवाद और सांस्कृतिक कार्यक्रम के तीसरे दिन शुक्रवार को 1500 मीटर दौड़ और हाई जंप प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 1500 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में विनोद कुमार को प्रथम, पवन कुमार को द्वितीय, रामराज को तृतीय पुरस्कार मिला। हाई जंप में सचिन चौधरी प्रथम, पंकज कुमार द्वितीय और अमित कुमार तृतीय रहे। 

आज अंतिम दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रधानाचार्य राकेश वर्मा ने सभी विजेताओं को मेडल और ट्रॉफी प्रदान कर उनको उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए छात्रों को प्रोत्साहित भी किया। 

इस अवसर पर मंच संचालन सनत पांडेय और मीनू द्विवेदी ने किया। पुरस्कार वितरण समारोह में राजकीय पॉलीटेक्निक का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

About rionews24

Check Also

तकनीकी सूझबूझ और मजबूत संरचना ही है भूकंपरोधी इमारतों की असली नींव : इंजी. अनुपम वर्मा

लखनऊ। इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के वास्तुकला, योजना और डिजाइन संकाय (FoAPD) द्वारा सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *