Breaking News

सीएसए विश्वविद्यालय के कृषि वानिकी विभाग में छात्रों ने सीखा वन प्रबंधन

कानपुर नगर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कृषि वानिकी विभाग में भारतीय वन प्रबंधन संस्थान भोपाल मध्य प्रदेश के वरिष्ठ अर्थशास्त्री डॉ. एस पी. सिंह ने विश्वविद्यालय में अध्ययनरत स्नातक/ परास्नातक छात्रों हेतु एक अतिरिक्त व्याख्यान दिया। डॉक्टर सिंह ने वनों के सतत प्रबंधन पर छात्रों को विस्तार से तकनीकी जानकारी दी। साथ ही उन्होंने वन क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने के लिए छात्रों को जानकारी भी दी। इसके अतिरिक्त व्यावसायिक क्षेत्र की सेवाओं में उच्च पदों पर जाने के लिए विभिन्न तकनीकों तकनीकों तथा विषय वस्तु के बारे में विस्तार से व्याख्यान दिया। इस अवसर पर डॉ. वीरेंद्र सिंह, डॉ. कौशल कुमार, डॉ. सर्वेश कुमार, डॉ. अनिल सचान सहित अन्य शिक्षक/ वैज्ञानिक उपस्थित रहे।

About rionews24

Check Also

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण : 6 जुलाई की ट्रस्ट बैठक में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा को मिल सकता है शो-कॉज नोटिस

अयोध्या। राम मंदिर के चढ़ावा चोरी प्रकरण के बीच 6 जुलाई को प्रस्तावित श्रीराम जन्मभूमि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *