Breaking News

मदरसा बोर्ड परीक्षा परिणाम 88.26% पर पहुँचा, बेटियों ने फिर मारी बाज़ी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद ने शनिवार को मुंशी-मौलवी (सेकेंडरी) और आलिम (सीनियर सेकेंडरी) परीक्षा-2026 का परिणाम जारी कर दिया। इस वर्ष कुल परिणाम 88.26 प्रतिशत दर्ज किया गया, जिसमें 55,788 छात्र-छात्राएं सफल हुए।

परीक्षा इस बार पूरी तरह सख्त निगरानी और सीसीटीवी व्यवस्था के बीच कराई गई। अधिकारियों के अनुसार सभी केंद्रों पर लाइव मॉनिटरिंग की गई, जिससे नकलविहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा सुनिश्चित की जा सकी।

आंकड़ों के मुताबिक, 80,933 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 63,211 ने परीक्षा दी। सेकेंडरी परीक्षा में 41,426 अभ्यर्थी सफल रहे, जबकि कुल परिणाम 88.07 प्रतिशत रहा। आलिम परीक्षा में 14,362 छात्र-छात्राएं सफल घोषित हुए और परिणाम 88.79 प्रतिशत रहा।

दोनों स्तरों पर इस बार भी छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया। सेकेंडरी में छात्राओं की सफलता दर 91.46 प्रतिशत रही, जबकि आलिम में 90.88 प्रतिशत। तुलना में छात्रों का प्रदर्शन क्रमशः 84.72 और 86.42 प्रतिशत रहा।

अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने परिणाम घोषित करते हुए कहा कि हमारी सरकार की मूल नीति सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के साथ सबका प्रयास है। 

छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट मदरसा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट https://madarsaboard.upsdc.gov.in पर देख सकते हैं। 

About rionews24

Check Also

झांसी में बनेगा आधुनिक पशु चिकित्सालय, घायल और निराश्रित पशुओं को मिलेगा नया सहारा

लखनऊ। सड़क हादसों में घायल होने वाले और निराश्रित पशुओं के लिए झांसी में आधुनिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *