Breaking News

श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी जोगिंदर सिंह वेदांती का निधन, प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त किया

अमृतसर। श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी जोगिंदर सिंह वेदांती का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। ज्ञानी जोगिंदर सिंह वेदांती श्री हरमंदिर साहिब में एक अरदासिया के रूप में भर्ती हुए थे। उन्होंने श्री हरमंदिर साहिब में लंबे समय तक ग्रंथी की सेवा निभाई।

ज्ञानी जोगिंदर सिंह वेदांती दरबार साहिब के मुख्य ग्रंथी भी रहे। फिर उन्हें अकाल अकाल तख्त साहिब का जत्थेदार तैनात किया गया। वेदांती की ओर से पंथक मामलों पर दिए गए कुछ बयानों के बाद उन्हें अकाली दल के हस्तक्षेप से श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार के पद से मुक्त कर दिया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ज्ञानी जोगिंदर सिंह वेदांती के निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘ज्ञानी जोगिंदर सिंह वेदांती जी विद्वान और विनम्र व्यक्ति थे। उनका जीवन निस्वार्थ सेवा की अभिव्यक्ति था। उन्होंने करुणा और सामंजस्यपूर्ण समाज का निर्माण करने का काम किया। उनके निधन से व्यथित हूं। उनके परिवारजनों और प्रशंसकों के प्रति सहानुभूति।’

About rionews24

Check Also

तकनीकी सूझबूझ और मजबूत संरचना ही है भूकंपरोधी इमारतों की असली नींव : इंजी. अनुपम वर्मा

लखनऊ। इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के वास्तुकला, योजना और डिजाइन संकाय (FoAPD) द्वारा सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *