Breaking News

उन्नाव में 14 सीएचसी प्रभारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

उन्नाव। जिले में तैनात सीएचसी प्रभारियों ने बुधवार की शाम को अपने पदों से सामूहिक इस्तीफा दे दिया। कुल 14 सीएचसी प्रभारियों ने डिप्टी सीएमओ तन्मय कक्कड़ को अपना इस्तीफा सौंपा। उन्होंने उच्चाधिकारियों पर दंडात्मक आदेश, अमर्यादित व्यवहार और असहयोग का आरोप लगाया है। सामूहिक त्यागपत्र में कहा है कि हम सभी कोविड संक्रमण से बचाव व रोकथाम के लिए पूरी निष्ठा से काम कर रहे हैं। फिर भी प्रशासनिक अधिकारियों के दंडात्मक आदेश, अमर्यादित व्यवहार और स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों के असहयोगात्मक रवैये के कारण प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों के विरुद्ध बिना आरोप पत्र दिए व स्पष्टीकरण मांगे दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है। प्रभारी चिकित्साधिकारी असोहा व कार्यवाहक प्रभारी चिकित्साधिकारी फतेहपुर चौरासी को बिना आरोपपत्र दिए व स्पष्टीकरण लिए प्रभारी के पद से हटाकर कोविड कमांड कंट्रोल रूम में लगा दिया गया। एक पक्षीय कार्रवाई से सभी सीएचसी प्रभारी पीड़ित हैं। ऐसा तब है जब कुछ डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों की मरीजों की सेवा के दौरान ही कोविड संक्रमण से मौत हो चुकी है। सामूहिक इस्तीफा देने वालों में डॉ. विजय कुमार, डॉ. ब्रजेश कुमार, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. शरद वैश्य, डॉ. पंकज पांडेय सहित 14 सीएचसी प्रभारियों के नाम हैं। इस्तीफे की प्रति अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य, महानिदेशक स्वास्थ्य, अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, डीएम, प्रांतीय चिकित्सा सेवा संवर्ग की केंद्रीय कार्यकारिणी को भी भेजी है। सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि सामूहिक इस्तीफे पर अभी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। डीएम से वार्ता के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।

About rionews24

Check Also

तकनीकी सूझबूझ और मजबूत संरचना ही है भूकंपरोधी इमारतों की असली नींव : इंजी. अनुपम वर्मा

लखनऊ। इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के वास्तुकला, योजना और डिजाइन संकाय (FoAPD) द्वारा सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *