Breaking News

10 करोड़ से बने सोने के झूले पर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे रामलला

अयोध्‍या। सावन के आगमन के साथ ही रामलला को झुलाने की परंपरा में इस बार श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के भूतल पर भव्य स्वरूप में विराजमान रामलला व प्रथम तल पर सीताराम स्वर्ण जड़ित 10 करोड़ से बने सोने के झूले पर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे। मुंबई के कारीगर पांच-पांच किलो सोने के दो झूले तैयार कर रहे हैं। एक झूले की कीमत करीब पांच करोड़ रुपये बताई जा रही है। इन झूलों पर हीरे, माणिक और पन्ना जड़े जा रहे हैं। रामलला का झूला 26 जुलाई से पहले बनकर अयोध्या आ जाएगा। इसी दिन से यहां झूला उत्सव शुरू होगा। रामलला व सीताराम 29 जुलाई को सोने के झूले पर विराजमान होंगे।  सावन मेले की प्रत्येक संध्या, मंदिर प्रांगण में भजन-कीर्तन की सरगम के साथ झूला झूलते रामलला के दर्शन होंगे। रक्षाबंधन तक झूले पर ही विराजमान होकर रामलला भक्तों को दर्शन देंगे। 

About rionews24

Check Also

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण : 6 जुलाई की ट्रस्ट बैठक में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा को मिल सकता है शो-कॉज नोटिस

अयोध्या। राम मंदिर के चढ़ावा चोरी प्रकरण के बीच 6 जुलाई को प्रस्तावित श्रीराम जन्मभूमि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *