Breaking News

इजरायली हमले ने गाजा शहर स्थित कई मीडिया कार्यालयों को किया नष्ट

गाजा सिटी, एजेंसियां। इजरायल और फिलिस्तीन के बीच युद्ध में एक इजरायली हवाई हमले ने गाजा शहर में स्थित ऊंची इमारत को पूरी तरह नष्ट कर दिया। इस इमारत में एसोसिएटेड प्रेस (AP), अल जजीरा समेत कई अन्य बड़े मीडिया हाउस के कार्यालय थे। करीब एक घंटे पहले सेना ने लोगों को इमारत खाली करने का आदेश दिया था। इस इमारत में अंतरराष्ट्रीय मीडिया के कार्यालय के साथ ही आवासीय अपार्टमेंट भी थे। इजराइल के हवाई हमले ने पूरी 12 मंजिला इमारत को ताश के पत्तों की तरह बिखेर दिया। इमारत गिरने बाद चारों तरफ धूल के गुबार छा गए। अल जजीरा ने अपने एक ट्वीट में कहा कि इजरायल ने गाजा पट्टी में जाला टॉवर को नष्ट कर दिया, जिसमें अल जजीरा कार्यालय और अन्य अंतरराष्ट्रीय मीडिया कार्यालय स्थित हैं। एक एपी के पत्रकार ने कहा कि सेना ने हमले से पहले टावर के मालिक को चेतावनी दी थी।

 

About rionews24

Check Also

तकनीकी सूझबूझ और मजबूत संरचना ही है भूकंपरोधी इमारतों की असली नींव : इंजी. अनुपम वर्मा

लखनऊ। इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के वास्तुकला, योजना और डिजाइन संकाय (FoAPD) द्वारा सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *