Breaking News

वरुण धवन ने मनाया 38वां जन्मदिन

मुंबई। एक्टर वरुण धवन बहुत ही कम समय में फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम बन चुके हैं। पिछले लगभग डेढ़ दशक से एक्टर ने कई सारी फिल्में की। उन्हें उनकी फिल्मों से भले ही रिस्पांस ना मिलता हो, लेकिन वह फिर भी बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा होते हैं। लगातार 11 हिट फिल्मों में उन्होंने ऐसा कारनामा किया, जिसने उन्हें शाहरुख खान जैसे बादशाह के रिकॉर्ड के सामने लाकर खड़ा कर दिया। अपनी एक्टिंग से लोगों को दीवाना बनाने वाले अभिनेता आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।

डेविड धवन जैसे बड़े डायरेक्टर के बेटे होने के बावजूद वरुण धवन ने इंडस्ट्री में अपनी मेहनत के दम पर जगह बनाई है। स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर से कैरियर की शुरुआत करने वाले एक्टर की किस्मत रातों-रात चमक गई।

शुरुआती दिनों में लगातार 11 हिट फिल्में दे चुके एक्टर का कैरियर पर साल 2019 में आई कलंक के बाद ब्रेक लग गया। उसके बाद अभी तक उन्होंने कोई सुपरहिट फिल्म नहीं दी है। इसके बावजूद, उनकी फैन फॉलोइंग कम नहीं हुई है। शायद बहुत कम लोगों को यह पता होगा कि वरुण धवन ने “माय नेम इस खान” फिल्म में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था। वह बचपन से ही गोविंदा और सलमान खान की फिल्में देखकर बड़े हुए और इन्हें वह अपना आदर्श मानते हैं, जिन्हें लग्जरी कार रखना बहुत पसंद है, जिसका एक अच्छा कलेक्शन भी उनके पास है।

वरुण धवन ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। इस वीडियो में वह फैंस के बीच जाते हैं, उनसे बात करते हैं, डांस करते हैं। यही नहीं, वह वीडियो कॉल के जरिए भी फैंस से जुड़ते हैं। इसके बाद वह केक काटकर अपना बर्थडे मनाते हैं। वीडियो के आखिर में वह फैंस को ऑटोग्राफ देते हुए और उनके साथ सेल्फी क्लिक करते हुए नजर आए।

इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। एक्टर ने वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ”मुझे अपना जन्मदिन उन लोगों के साथ मनाने का मौका मिला जो मेरे लिए सबसे ज्यादा मायने रखते हैं और यही वजह है कि मैं यहां हूं। ये हैं मेरे फैंस। इनके साथ मेरा दिन वाकई अच्छा गया। हम सबको साथ लाने के लिए मेरी टीम को धन्यवाद।

About rionews24

Check Also

पेरिस में आयोजित आयोजित हो रही है भारत की विविध कलात्मक विरासत की प्रदर्शनी

नई दिल्ली। फ़्रांस के शहर पेरिस में भारतीय कलाकारों की कृतियों को प्रदर्शित करने वाली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *