Breaking News

तीसरी बार भी 100% रिजल्ट लाकर राजकीय हाईस्कूल तिलसहरी ने रचा इतिहास

कानपुर। हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा 2025 के परिणामों में राजकीय हाईस्कूल तिलसहरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार तीसरी बार शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त की है। विद्यालय के कक्षा-10 के छात्र आयुष 81.33% अंक प्राप्त कर प्रथम, 77% अंकों के साथ अवनीश द्वितीय तथा 74.83% अंकों के साथ सोनाक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । 

विद्यालय की प्रधानाचार्या साधना चौहान ने इस सफलता का श्रेय समस्त शिक्षक, शिक्षिकाओं तथा विद्यार्थियों के अथक परिश्रम को दिया। विद्यालय के छात्र व छात्राएं समय-समय पर राज्य व राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करके विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष कक्षा-10 की छात्रा दीपिका का इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता में चयन हुआ है। इस कार्यक्रम का संचालन वरुण दीक्षित, कविता, बीना गंगवार, सोनिया वसंदानी, प्रतिभा सचान, बन्दना शर्मा व रागिनी सिंह, अजीत कुमार के द्वारा किया गया।

About rionews24

Check Also

नीट यूजी 2025 का रिजल्ट जारी, यूपी में मुक्तेश ने देश में हासिल की 36वीं रैंक

लखनऊ। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने शनिवार को नीट यूजी 2025 का बहुप्रतीक्षित रिजल्ट जारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *