Breaking News

सरवाइकल कैंसर से बचाव हेतु निःशुल्क टीकाकरण अभियान हुआ आयोजित

कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय एवं शुभासिनी शिवहरे फांउडेशन, रोटरी क्लब आफ कानपुर, रोटरी क्लब आफ कानपुर नार्थ, रोटरी क्लब आफ कानपुर शौर्य, रोटरी क्लब आफ कानपुर विराट, कैंसर पैशेन्ट्स एंड एसोसिएशन के संयुक्त तात्वाधान में शनिवार को किशोरियों में सरवाइकल कैंसर से बचाव हेतु निःशुल्क टीकाकरण अभियान विश्वविद्यालय परिसर स्थित स्वास्थ्य केन्द्र में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन कुलपति प्रो0 विनय कुमार पाठक, शुब्रो सेन, रिचा महेश्वरी, सुभासिनी, अंकुर अंशवानी, गौरव, उल्लास वाही, भूपेश कुमार, विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 प्रवीन कटियार, डॉ0 मानस उपाध्याय, डॉ0 पुष्पा ममोरिया, डॉ0 स्नेह पांडेय तथा डॉ0 पंकज द्विवेदी द्वारा दीप प्रज्जवलन से हुआ।

इस अवसर पर कुलपति प्रो0 विनय कुमार पाठक ने कहा कि सरवाइकल कैंसर से बचाव हेतु टीकाकरण के लिये सामाजिक संस्थाओ को आगे आना चाहिये। सुभासिनी शिवहरे फांउडेशन, कानपुर डिस्ट्रिक्ट के रोटरी क्लब आफ कानपुर, नार्थ, शौर्य एवं विराट का यह प्रयास सराहनीय है।

वैक्सीनेशन हेतु टीम, कैंसर पैशेन्ट्स एड एसोसिएशन, मुंबई द्वारा भेजी गयी थी। इसी टीम ने बालिकाओं का वैक्सीनेशन किया। आज स्वास्थ्य केन्द्र में कुल 74 बालिकाओं का वैक्सीनेशन निःशुल्क हुआ। वैक्सीनेशन कराने वालों में ग्राम गबड़हा, चौबेपुर ब्लाक, ग्राम ईश्वरीगंज, कल्यानपुर ब्लाक, कानपुर नगर की किशोरियाँ थीं। इस अवसर पर रोटरी क्लब के रो0 सुशील चक, रो0 निशांत बढ़ेरा, रिचा महेश्वरी, संध्या कुमार, आयुष गुप्ता, अंकुर अंशवानी, ज्वाय निगम सहित राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक उपस्थित थे।

About rionews24

Check Also

मुख्यमंत्री योगी ने किया अस्पताल का उद्घाटन, बोले अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 में 200 करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *