Breaking News

सीएसए विश्वविद्यालय के कुलपति ने लिया मेरठ कृषि विश्वविद्यालय में कुलपति का अतिरिक्त चार्ज

कानपुर नगर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर डी.आर. सिंह ने आज सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय मेरठ के कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार संभाल लिया है। प्रोफेसर आर.के. मित्तल ने सी. एस. ए. विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर डी.आर. सिंह को कार्यभार सौंपा है। मेरठ कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर आर.के. मित्तल का कार्यकाल 14 जुलाई 2022 को समाप्त हो गया था। तत्पश्चात उनके कार्यकाल को अग्रिम आदेशों तक विस्तारित किया गया था। गत 3 सितंबर 2022 को प्रदेश की कुलाधिपति/ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उत्तर प्रदेश कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अधिनियम 1958 की धारा -11 (6) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए डॉक्टर डी.आर. सिंह को नियमित कुलपति की नियुक्ति होने तक अथवा अग्रिम आदेशों तक जो भी पहले हो अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ मेरठ कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति पद के दायित्वों का निर्वहन हेतु नियुक्त किया है।

About rionews24

Check Also

मुख्यमंत्री योगी ने किया अस्पताल का उद्घाटन, बोले अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 में 200 करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *