Breaking News

चंद्रशेखर कृषक समिति ने मनाया गया 38वां स्थापना दिवस

कानपुर नगर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्रसार निदेशालय में लाल बहादुर शास्त्री कृषक सभागार में सोमवार को चंद्रशेखर कृषक समिति का 38वां स्थापना दिवस मनाया गया। कृषक समिति की स्थापना दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. डी.आर. सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि कुलपति डॉ. डी.आर. सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि कृषक हमारा सम्मानित अतिथि है तथा कृषकों का देश की प्रगति में बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि किसान अब किसान ही नहीं अपितु कृषि उद्यमी बनें। जिससे वह स्वावलंबी होकर आत्मनिर्भर बन सकें। डॉ. सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने नवीनतम कृषि तकनीक एवं उन्नत बीज विकसित किए हैं। जिससे कृषि उत्पादन एवं क्षेत्रफल में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने उपस्थित किसानों से अपील की है कि रबी फसलों की बुवाई का उचित समय 15 अक्टूबर से 15 नवंबर तक है। इसके पूर्व कृषि वैज्ञानिकों के मोबाइल, व्हाट्सएप ग्रुप या व्यक्तिगत मिलकर कृषि तकनीकी अवश्य लें।जिससे रबी फसल में अच्छा उत्पादन हो सके। कुलपति ने उपस्थित कृषक समिति के सदस्यों से कहा कि आप अन्य किसानों के लिए एक मॉडल किसान के रूप में हैं। उन्होंने नवयुवक किसानों को बीज उत्पादन के क्षेत्र में आगे बढ़ने की अपील की है। जिससे कि वह  स्वरोजगार स्थापित कर सकें। कुलपति डॉ सिंह ने किसानों से सहफसली व फूलों की खेती करने की सलाह दी। जिससे की एक फसल नष्ट होने से दूसरी फसल से लाभ मिल सके।

निदेशक प्रसार/ समन्वयक डॉ. ए.के. सिंह ने विश्वविद्यालय द्वारा किसानों के हित में किए जा रहे प्रसार गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सह निदेशक प्रसार डॉक्टर पी.के. राठी ने  किसानों के हित में संचालित योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर विभिन्न विषयों पर समसामयिक जानकारी किसानों को वैज्ञानिकों द्वारा दी गई है। मुख्य अतिथि कुलपति एवं समिति के अध्यक्ष द्वारा कृषि क्षेत्र में विशेष योगदान करने वाले कृषि वैज्ञानिकों को सम्मानित भी किया गया। जिसमें डॉक्टर महक सिंह, डॉ. नीलिमा कुंवर, डॉ. पी. के. राठी, डॉक्टर श्योराज सिंह, डॉक्टर एस. बी. सिंह, डॉक्टर आर. एन. सिंह, डॉ. प्रशांत सिंह, डॉ. आकांक्षा चौधरी, डॉक्टर चंद्रकला यादव, डॉक्टर प्रिया वशिष्ठ, डॉक्टर निमिषा अवस्थी आदि को  प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. जितेंद्र सिंह द्वारा किया गया। जबकि कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद डॉ. पी. के. राठी ने किया। इस अवसर पर डॉक्टर खलील खान, डॉक्टर मनोज कटियार, डॉक्टर सुभाष चंद्रा, डॉक्टर सोहन लाल वर्मा सहित कृषि विभाग के विभागीय अधिकारी एवं कानपुर नगर और देहात सहित कई जनता दल के किसान उपस्थित रहे।

 

 

About rionews24

Check Also

आईआईटी कानपुर ने 5जी एंटीना प्रौद्योगिकी पर संगोष्ठी का किया आयोजन

कानपुर नगर। दूरसंचार में नवाचार में अग्रणी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर (आईआईटी कानपुर) ने ‘5जी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *