Breaking News

17 कृषि वैज्ञानिकों का कृषि विज्ञान केंद्रों में हुआ तबादला, किसानों की बढ़ाएंगे आय

कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर डी.आर. सिंह ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए 17 कृषि वैज्ञानिकों, 2 स्टेनो, 4 ट्रैक्टर चालकों एवं 7 जीप चालकों का विश्वविद्यालय के विभिन्न कृषि विज्ञान केंद्रों में स्थानांतरण कर दिया है। 

बता दें, विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केंद्रों की स्थापना वर्ष 1987 में हुई थी। तभी कृषि वैज्ञानिकों एवं अधिकारियों का चयन किया गया। तत्पश्चात 1991-92 में कृषि विज्ञान केंद्रों की संख्या बढ़ने पर पुनः वैज्ञानिकों का चयन किया गया। इसके बाद 2001 एवं 2004 में कृषि विज्ञान केंद्रों की संख्या बढ़कर 17 हो गई। इसके तहत पुनः कृषि वैज्ञानिकों एवं अधिकारियों का चयन हुआ। कालांतर में तत्कालीन कुलपतियों द्वारा अनुकंपा के आधार पर नान प्लान में वैज्ञानिकों का स्थानांतरण मुख्यालय कर दिया गया। 

वर्तमान कुलपति डॉक्टर डी.आर. सिंह ने उत्तर प्रदेश शासन के प्राप्त निर्देशों के क्रम में मार्च 2020 में पांच कृषि वैज्ञानिकों, मार्च 2021 में चार कृषि वैज्ञानिक एवं जुलाई 2021 में 8 कृषि वैज्ञानिक कुल 17  कृषि वैज्ञानिकों का मुख्यालय से विभिन्न कृषि विज्ञान केंद्रों में स्थानांतरण कर दिया है। इसी तरह कृषि विज्ञान केंद्रों के लगभग समस्त पदों को संतृप्त कर दिया गया है। साथ ही दो स्टेनो, 4 ट्रैक्टर चालकों एवं 7 जीप चालकों का भी स्थानांतरण कृषि विज्ञान केंद्रों पर कर दिया गया। कुलपति ने राजभवन व राज्य सरकार को कृत कार्रवाई से अवगत भी करा दिया है साथ ही निवेदन किया है की सभी की जिम्मेदारियां निश्चित की जाए। कुलपति डॉ. डी.आर.सिंह ने बताया कि स्थानांतरित वैज्ञानिक किसानों को कृषि की नवीनतम तकनीकों से उनकी आय बढ़ाने में मददगार साबित होंगे।

About rionews24

Check Also

आईआईटी कानपुर ने 5जी एंटीना प्रौद्योगिकी पर संगोष्ठी का किया आयोजन

कानपुर नगर। दूरसंचार में नवाचार में अग्रणी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर (आईआईटी कानपुर) ने ‘5जी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *