Breaking News

आजादी की 75 वीं वर्षगांठ को यादगार बनाने के लिए सीएसए विश्वविद्यालय ने बनाई कार्य योजना

कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर डी.आर. सिंह ने बुधवार को विश्वविद्यालय के सभी अधिष्ठाता एवं निदेशकों के साथ आजादी की 75 वीं वर्षगांठ को लेकर आवश्यक बैठक की। इस बैठक में कुलपति ने निर्देश दिए कि समस्त अधिष्ठाता एवं निदेशक 75 व्याख्यान वर्चुअल माध्यम से संपन्न कराएं। जिसमें देश के प्रख्यात कृषि वैज्ञानिकों के व्याख्यान कराए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रथम व्याख्यान देश के कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष एवं पदम विभूषण डॉक्टर आरबी सिंह द्वारा ‘नए भारत निर्माण में कृषि परिवर्तन’ विषय पर होगा।

इस अवसर पर निदेशक प्रसार/ समन्वयक को निर्देशित किया है कि प्रत्येक कृषि विज्ञान केंद्र पर 15-15 व्याख्यान ‘किसानों के द्वारा किसानों के लिए’ विषय पर आयोजित कराए जाएं। जिसमें विशेष रूप से संबंधित जनपदों के प्रगतिशील किसानों के व्याख्यान अवश्य शामिल हो जो कि किसानों के लिए प्रभावी होंगे। साथ ही निदेशक प्रसार/समन्वय को यह भी निर्देशित किया है 75 हजार किसानों की फॉर्मर्स डायरेक्टरी एवं 1320 किसानों की सफलता की  कहानियों का संकलन अभिलंब तैयार कराए जाएं। इस बैठक में कुलपति ने समस्त अधिष्ठाता एवं निदेशकों को यह भी निर्देशित किया है कि प्रत्येक दशा में 75 प्रकाशन (जिनमें किताबें, बुलेटिन, फोल्डर एवं कृषक उपयोगी साहित्य शामिल हो) प्रकाशित कराए जाएं।

इसके साथ ही 25 नवीनतम तकनीकी, फसलों की प्रजातियां एवं फसल उत्पाद भी विकसित किए जाएं। कुलपति ने यह भी निर्देश दिए यह समस्त कार्य आजादी के 75 वी वर्षगांठ यानी 15 अगस्त वर्ष 2022 तक अवश्य पूर्ण कर लिए जाएं। इस बैठक में कुलपति ने प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए विशेष अभियान के रूप में घूम ऊर्जा एवं जल संरक्षण की कार्य योजना बनाकर कार्य करने को कहा है। इसी के साथ ही दलीप नगर बोझा प्रक्षेत्र पर  वृक्षारोपण समारोह किया जाए। जिसमें विश्वविद्यालय के प्रत्येक कर्मी की सहभागिता सुनिश्चित हो। एवं एक-एक पौधा सभी वैज्ञानिक एवं कर्मचारियों द्वारा माह जुलाई में रोपण किए जाएं। इस अवसर पर निदेशक शोध डॉ एच जी प्रकाश, निदेशक प्रसार/ समन्वयक डॉ एके सिंह, अधिष्ठाता गृह विज्ञान डॉक्टर वेदरतन, अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉक्टर धर्मराज सिंह, अधिष्ठाता लखीमपुर खीरी डॉक्टर आरके यादव, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉक्टर आरपी सिंह एवं विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ खलील खान  उपस्थित रहे।

 

About rionews24

Check Also

आईआईटी कानपुर ने 5जी एंटीना प्रौद्योगिकी पर संगोष्ठी का किया आयोजन

कानपुर नगर। दूरसंचार में नवाचार में अग्रणी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर (आईआईटी कानपुर) ने ‘5जी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *