Breaking News

सीएसए विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं ने मनाया राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस

कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस मनाया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई 1, 2 एवं 3 के स्वयं सेवकों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया। गृह विज्ञान प्रथम वर्ष की छात्रा कुमारी प्रियांशी सिंह ने गणेश वंदना प्रस्तुत की, आलिया और उनकी सहपाठियों ने राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य गीत प्रस्तुत किया। कृषि महाविद्यालय की छात्रा तनु उपाध्याय और गृह विज्ञान संकाय की अक्षिता यादव एवं मानुषी ने नृत्य प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉक्टर धर्म राज सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें जीवन में स्वामी विवेकानंद जी के कथन उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक तुम्हें तुम्हारा लक्ष्य ना मिल जाए का अनुपालन करने की प्रेरणा दी। अधिष्ठाता ग्रह विज्ञान, डॉ. वेद रतन तिवारी ने राष्ट्रीय स्वयं सेवकों का उत्साह वर्धन करते हुए उन्हें सफल सामाजिक जीवन के मूल मंत्रों को समझाया। अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डॉक्टर आर. पी. सिंह जी ने स्वयं सेवकों के उत्साहवर्धन के साथ कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया।

राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अर्चना सिंह के द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रश्मि सिंह, संजीव सिंह तथा डॉक्टर आर. के. पाठक के दिशा निर्देश में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन गृह विज्ञान प्रथम वर्ष की छात्राओ अटोबी घोष तथा श्रव्या सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन इकाई एक के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजीव सिंह ने स्वरचित कविता के द्वारा सभी को धन्यवाद करते हुए किया।

About rionews24

Check Also

इंदौर में स्थापित होगा देश का पहला पीपीपी ग्रीन वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित किया जाएगा

इंदौर। स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के तहत भारत के पहले पीपीपी-मॉडल आधारित हरित अपशिष्ट प्रसंस्करण संयंत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *