Breaking News

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उद्योग नगरी कानपुर से समाजवादी विजय यात्रा शुरू की

कानपुर। विधानसभा चुनाव 2022 के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को उद्योग नगरी कानपुर से समाजवादी विजय यात्रा शुरू की। जाजमऊ गंगा पुल, चेकपोस्ट चुंगी पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। नोटबंदी के समय कानपुर देहात के झींझक में जन्मे खजांची नाथ ने विजय रथ यात्रा को पार्टी का झंडा दिखाकर रवाना कराया। अखिलेश ने रथ पर चढ़ने के दौरान मीडिया से बात की। कहा कि लखीमपुर में गाड़ी से किसानों को नहीं कानून को रौंदा गया है। इस घटना काे भुलाया नहीं जा सकता है। सभी को पता था कि गाड़ी में कौन बैठा था। 

उन्होंने कहा कि जब भी प्रदेश में सपा ने विजय यात्रा निकाली है। तब-तब प्रदेश में परिवर्तन आया है। उन्होंने यात्रा के दौरान हर वर्ग के पास जाने की बात कही। कहा कि औद्योगिक नगरी कानपुर तबाह हो चुकी है। इस विजय यात्रा के साथ वह समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरेंगे साथ ही  सपा सरकार में किए गए विकास कार्यों की जानकारी देंगे। अखिलेश ने कहा कि ये रथयात्रा के माध्यम से वे किसानों, बुजुर्गों का आशीर्वाद लेंगे। 

About rionews24

Check Also

KNIT : अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर हुआ संगोष्ठी का आयोजन

सुल्तानपुर। कमला नेहरु प्रौधोगिकी संस्थान के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस उत्साहपूर्वक मनाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *