Breaking News

सुजाता चतुर्वेदी ने संघ लोक सेवा आयोग की सदस्य के रूप में कार्यभार संभाला

नई दिल्ली। सुजाता चतुर्वेदी ने गुरुवार को संघ लोक सेवा आयोग के सदस्य के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। सुजाता चतुर्वेदी युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के खेल विभाग की पूर्व सचिव रही हैं। आयोग के वरिष्ठतम सदस्य लेफ्टिनेंट जनरल राज शुक्ला (सेवानिवृत्त) ने उन्हें शपथ दिलाई। सुजाता चतुर्वेदी ने नागपुर विश्वविद्यालय से अंग्रेजी में स्नातक और इतिहास में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने लोक प्रशासन में एम.फिल और रूसी भाषा में डिप्लोमा भी किया है। सुजाता चतुर्वेदी भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1989 बैच की हैं और उन्हें बिहार कैडर आवंटित किया गया था। उनके पास कैडर के साथ-साथ भारत सरकार में तीन दशकों से अधिक का विशाल प्रशासनिक अनुभव है। राज्य में, उन्होंने वित्त विभाग की प्रधान सचिव, वाणिज्यिक कर आयुक्त, वित्त विभाग की सचिव, शहरी विकास विभाग की उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया। केंद्र में, उन्होंने युवा कार्यक्रम और खेल सचिव, डीओपीटी में अपर सचिव और भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण में क्षेत्रीय उप महानिदेशक के पद पर कार्य किया। उन्होंने खेल विभाग की सचिव के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान देश में खेलों के समग्र विकास के लिए कई पहलों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसमें कुछ प्रमुख पहलों में वार्षिक खेलो इंडिया गेम्स की मेजबानी, फिडे शतरंज ओलंपियाड, फीफा अंडर –17 महिला विश्व कप, एक राष्ट्रीय खेल भंडार प्रणाली का कार्यान्वयन, मानक खेल सुविधाओं की देशव्यापी मैपिंग और डोपिंग के खिलाफ देश की लड़ाई को मजबूत करने के लिए एंटी-डोपिंग बिल का अधिनियमन सम्मिलित हैं।

About rionews24

Check Also

मुख्यमंत्री योगी ने किया अस्पताल का उद्घाटन, बोले अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 में 200 करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *