Breaking News

20 मंजिला इमारत में लगी आग, सात लोगों की दर्दनाक मौत

मुंबई। ताड़देव इलाके में भाटिया अस्पताल के पास शनिवार को 20 मंजिला कमला बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। हादसे में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि कुछ लोगों का इलाज चल रहा है। मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने बताया छह वृद्ध लोगों को ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम की जरूरत थी और उन्हें अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए मौके पर पांच एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। आग की लपटों पर काबू पा लिया गया है लेकिन धुआं बहुत ज्यादा है। मौके पर फंसे सभी लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन धुआं बहुत ज्यादा है। लेवल 3 की आग घोषित किया गया। मिली जानकारी के अनुसार आग बिल्डिंग की 18वीं मंजिल पर लगी थी और धीरे-धीरे ये फैलती चली गई। महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया।

About rionews24

Check Also

तकनीकी सूझबूझ और मजबूत संरचना ही है भूकंपरोधी इमारतों की असली नींव : इंजी. अनुपम वर्मा

लखनऊ। इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के वास्तुकला, योजना और डिजाइन संकाय (FoAPD) द्वारा सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *