Breaking News

27 दिसंबर को होगा सीएसए विश्वविद्यालय का 23वां दीक्षांत समारोह

कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का 23 वां दीक्षांत समारोह सोमवार, 27 दिसंबर 2021 को आयोजित होगा। प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल मेधावियों को मेडल देंगी। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. सर्वेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि दीक्षांत समारोह में सभी कोविड-19 के नियमों का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह में आने वाले लोगों को मास्क लगाना अनिवार्य होगा। दीक्षांत समारोह में 683 छात्र छात्राओं को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। उन्होंने कहा कि 72 छात्र छात्राओं को पदक एवं पुस्तक पुरस्कार दिए जाएंगे। दीक्षांत समारोह से संबंधित सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

About rionews24

Check Also

मुख्यमंत्री योगी ने किया अस्पताल का उद्घाटन, बोले अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 में 200 करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *