Breaking News

सुल्तानपुर में गूंजेगा लाइट कैमरा एक्शन, होगी वेब सीरीज की शूटिंग

सुल्तानपुर। सामाजिक परंपराओं की आड़ में कई बार आपराधिक प्रवृति के लोग समाज के लिए अनेक परेशानियां खड़ी करते रहते हैं। ऐसी ही एक परंपरा और अपराध के ताने-बाने पर आधारित वेब सीरीज ‘प्रथा’ की शूटिंग कल यानी 27 जुलाई 2021 से सुल्तानपुर की विभिन्न लोकेशन पर की जाएगी।

sp3 प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही इस वेब सीरीज के निर्माता संजय पाल, सह निर्माता भरत लाल, निर्देशक संजीव कुमार श्रीवास्तव, डीओपी साजिद शेख, कार्यकारी निर्माता नीरज सचान, क्रिएटिव डायरेक्टर शिवांशु सचान, लेखक शेखर श्रीवास्तव हैं। स्थानीय कोऑर्डिनेटर बसंत पांडेय हैं।
वेब सीरीज ‘प्रथा’ में मुंबई लखनऊ के कलाकारों के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों को भी मौका दिया जा रहा है मुख्य भूमिकाएं कार्तिकेय, मोना अंबेगांवकर, रतन राठौर, अजय सिंह, अजहर अली, अमन कुमार, राखी जायसवाल आदि निभा रहे हैं।
निर्माता संजय पाल ने बताया कि sp3 प्रोडक्शन, उत्तर प्रदेश सरकार की फिल्म नीति के अनुरूप कार्य करने का प्रयास कर रहा है। जिससे उत्तर प्रदेश के कलाकारों और टेक्नीशियन को फायदा हो।

About rionews24

Check Also

त्रिशा कृष्णन का ‘करुप्पु’ में दमदार अवतार, वकील के रोल में आएंगी नजर

मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों त्रिशा कृष्णन अपने पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों कारणों से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *