Breaking News

लव जिहाद पर आधारित फिल्म अयान-3 का पोस्टर हुआ लांच

कानपुर। पीएफसी फिल्म द्वारा आज कानपुर के महाराष्ट्र सभागार में अयान-3 फिल्म का पोस्टर लांच हुआ। इस दौरान कानपुर के जाने-माने रंगमंच के कलाकार काफी तादाद में पहुंचे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राधेश्याम दीक्षित ने फिल्म का पोस्टर लांच किया। फिल्म की मुख्य भूमिका में एक्टर कार्तिकेय और प्रमोद गुप्ता हैं।

आपको बता दें कि सीए की पढ़ाई कर रहे कानपुर शहर से कार्तिकेय ऐसे युवा एक्टर हैं जिन्होंने अब तक थियेटर, के साथ तमाम फिल्मों, वेब सीरीज में काम किया है। कई बार वह बड़े मंचों पर अपनी एक्टिंग के लिए सम्मानित भी हो चुके हैं।

फिल्म अयान-3 लव जिहाद पर बनने जा रही है जिसकी शूटिंग कानपुर और अन्य शहरों में अगले महीने मार्च से होगी। डायरेक्टर असिम रिजवी ने बताया, फिल्म बहुत रोमांचक एवं तमाम मुद्दों से भरी हुई है, जो आज के समय में लोगों को नई सोच के साथ राह दिखायेगी। इसके साथ फ़िल्म में खासकर लव जिहाद पर जिसमे कैसे एक लड़का लड़की एक दूसरे से कैसे मिलते हैं, इसके साथ ही क्या मेंटल थ्योरी होती है उस पर फोकस किया गया है। यह फ़िल्म युवाओं के साथ अभिभावकों के हितों में ध्यान में रख कर बनाई जा रही है। उम्मीद है यह फ़िल्म एक ऐतिहासिक फ़िल्म साबित होगी। कार्यक्रम में कलाकार सुनील बाजपेई, अमरेंद्र, रामबाबू गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, लक्ष्मीकांत, योगेंद्र , आदि तमाम फ़िल्म से जुड़े लोग मौजूद रहे।

About rionews24

Check Also

त्रिशा कृष्णन का ‘करुप्पु’ में दमदार अवतार, वकील के रोल में आएंगी नजर

मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों त्रिशा कृष्णन अपने पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों कारणों से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *