Breaking News

कृषि विज्ञान केंद्र ने किया गेहूं फसल पर प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन

कन्नौज। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्र, अनौगी, कन्नौज की ओर से आज बुधवार को ग्राम हिम्मतपुर, विकासखंड उमर्दा में गेहूं फसल पर प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन किया गया।

केंद्र के वैज्ञानिक डॉ खलील खान ने किसानों को कम पानी में अधिक पैदावार देने वाली किस्मों की जानकारी थी। डॉक्टर खान ने बताया कि गेहूं की  के-1317 किस्म में सूखा सहन करने की अद्भुत क्षमता है तथा अन्य किस्मों की अपेक्षा कम पानी उपलब्ध होने पर भी अधिक पैदावार देती है। केंद्र द्वारा ग्राम हिम्मतपुर में 25 किसानों को जनक बीज बुवाई हेतु उपलब्ध कराया गया था। जिसे किसानों ने अपने खेतों पर समय से बुवाई की तथा वैज्ञानिक तकनीक का समावेश किया।

इस दौरान गेहूं के प्रदर्शन प्लाटों का अन्य ब्लाकों से तुलनात्मक अध्ययन किया गया। जिसमें गेहूं की बाली की लंबाई, दानों की संख्या आदि का अध्ययन किया गया। इस अवसर पर गांव के प्रगतिशील किसान जयचंद सिंह सहित लगभग 50 किसानों ने प्रतिभाग किया।

About rionews24

Check Also

तकनीकी सूझबूझ और मजबूत संरचना ही है भूकंपरोधी इमारतों की असली नींव : इंजी. अनुपम वर्मा

लखनऊ। इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के वास्तुकला, योजना और डिजाइन संकाय (FoAPD) द्वारा सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *