Breaking News

यूपी में दो दिन के लिए और बढ़ा लॉकडाउन, चार और पांच मई को भी बंद रहेंगे सभी बाजार

लखनऊ। यूपी में कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लॉकडाउन दो दिन के लिए और बढ़ा दिया है। चार और पांच मई को भी यूपी के सभी बाजार बंद रहेंगे लेकिन जरूरी चीजों की दुकानें खुली रहेंगी। बता दें कि अभी शनिवार से सोमवार तक बंदी का आदेश था। यानी मंगलवार सुबह सात बजे तक रहने वाला लॉकडाउन अब गुरुवार सुबह सात बजे तक जारी रहेगा। गुरुवार सुबह सात बजे लॉकडाउन हटेगा। इस दौरान अनिवार्य सेवा पहले की तरह से चालू रहेंगी। नगर पालिका और नगर निगम की टीमें प्रदेश में इस दौरान जगह-जगह पर सैनिटाइजेशन का काम करेंगी। सरकार के दो दिन लॉकडाउन बढ़ाने के कारण अब प्रदेश में पंचायत चुनाव के विजेता बड़ा जश्न मनाने से भी वंचित रहेंगे।  

इस लॉकडाउन के दौरान कोरोना वैक्सीनेशन कार्य तथा औद्योगिक गतिविधियां चलते रहेंगे। इस दौरान सीमित अवधि के लिए फल, सब्जी, डेयरी व राशन जैसी जरूरी सामानों की दुकानें खुलेंगी। इसके साथ ही साथ पेट्रोल पंप व गैस आपूर्ति और दवा की दुकानें पूरे समय खुली रहेंगी। सभी जगह साप्ताहिक बंदी जारी रहेगी। सरकारी कर्मचारी आवाजाही कर सकेंगे, उन्हें मांगने पर आईडी कार्ड दिखाना होगा। प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लोगों को छूट जारी है। गर्भवती महिलाएं और बीमार लोग अस्पताल आ-जा सकेंगे। 

About rionews24

Check Also

झांसी में बनेगा आधुनिक पशु चिकित्सालय, घायल और निराश्रित पशुओं को मिलेगा नया सहारा

लखनऊ। सड़क हादसों में घायल होने वाले और निराश्रित पशुओं के लिए झांसी में आधुनिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *