Breaking News

भारतीय टीम, श्रीलंका में खेलेगी तीन वनडे और तीन टी-20 मैच

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा है कि भारतीय टीम इस सीजन सीमित ओवर सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा करेगी, हालांकि इस सीरीज की सटीक तारीख अभी तक स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन गांगुली ने यह स्पष्ट किया है कि इस दौरे पर भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे और पांच टी-20 मुकाबले खेलेगी।

इस सीरीज को लेकर जो शुरुआती जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक ये सीरीज जुलाई के दूसरे हिस्से में खेली जाएगी। इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच पहले 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी और फिर 3 मैचों की ही टी20 सीरीज खेली जाएगी। इस दौरे के लिए भारतीय टीम जुलाई की शुरुआत में ही श्रीलंका पहुंच जाएगी और आखिरी हफ्ते में वापस देश लौटेगी। गांगुली ने पहले ही साफ कर दिया है कि इस दौरे के लिए सिर्फ सीमित ओवरों के विशेषज्ञ खिलाड़ियों की टीम जाएगी और इंग्लैंड दौरे पर गई टीम का कोई सदस्य इसमें शामिल नहीं होगा।

भारतीय टीम 2 जून को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड पहुंचेगी। टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच 18 जून से साउथैंप्टन में टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाएगा। इसके बाद जुलाई के पूरे महीने में भारतीय टीम इंग्लैंड में रहकर ही आपस में ही अभ्यास मैच खेलेगी। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज 4 अगस्त से शुरू होगी। ऐसे में जुलाई के महीने में ही भारत की दूसरी टीम श्रीलंका दौरे पर जाएगी।

About rionews24

Check Also

तकनीकी सूझबूझ और मजबूत संरचना ही है भूकंपरोधी इमारतों की असली नींव : इंजी. अनुपम वर्मा

लखनऊ। इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के वास्तुकला, योजना और डिजाइन संकाय (FoAPD) द्वारा सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *