Breaking News

राष्‍ट्रीय बागवानी बोर्ड के ग्वालियर केंद्र का केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने किया उद्घाटन

ग्वालियर। मध्यप्रदेश में राष्‍ट्रीय बागवानी बोर्ड (एन.एच.बी.), कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार की गतिविधियों व कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने ग्वालियर में (एन.एच.बी.) के केंद्र का उद्घाटन किया। 

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि म.प्र. में बागवानी की अपार संभावनाओं को देखते हुए यह नया केंद्र इस क्षेत्र में बागवानी के विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। साथ ही, ग्वालियर अंचल में भी ये केंद्र विकास के मायने में आमूलचूल परिवर्तन लाएगा। नया केंद्र ग्वालियर में खुलने से न केवल ग्वालियर संभाग के किसान, बल्कि उत्तरी मध्य प्रदेश के 21 जिलों के किसान राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड (एन.एच.बी.) की योजनाओं से लाभान्वित होंगे। इस केंद्र से जिन 21 जिलों को कवर किया जाएगा, उनमें चंबल, ग्वालियर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग के जिले शामिल हैं। ये जिले हैं, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, भिंड, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, गुना, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी, अनूपपुर, शहडोल और उमरिया। ग्वालियर-चंबल क्षेत्र सहित इन 21 जिलों के बागवानी से जुड़े किसानों को अब भोपाल या दिल्ली जाने-आने की दिक्कत नहीं उठाना पड़ेगी, उनके सारे काम अब ग्वालियर केंद्र में ही संपन्न हो जाएंगे। 

तोमर ने कहा कि इसी तरह से ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में एक के बाद एक विकास के कार्य प्रारंभ किए जा रहे हैं। शीघ्र ही चंबल क्षेत्र देश में हनी हब के रूप में स्थापित होगा, जिसके लिए आज मुरैना जिले में नेफेड द्वारा राष्ट्रीय मधुमक्खी बोर्ड (एन.बी.बी.) के सहयोग से राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन एवं शहद मिशन (एन.बी.एच.एम.) के तहत, शहद एवं मधुमक्खी पालन के अन्य उत्पादों के प्रसंस्करण व गुणवत्ता परीक्षण हेतु प्रयोगशाला-इकाई का भूमि पूजन किया जा रहा है।

About rionews24

Check Also

तकनीकी सूझबूझ और मजबूत संरचना ही है भूकंपरोधी इमारतों की असली नींव : इंजी. अनुपम वर्मा

लखनऊ। इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के वास्तुकला, योजना और डिजाइन संकाय (FoAPD) द्वारा सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *