Breaking News

सीएसए विश्वविद्यालय ने मनाई शिवाजी महाराज की जयंती

कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर डी.आर. सिंह ने शनिवार वीर योद्धा, महानायक, छत्रपति श्री शिवाजी महाराज जी की जयंती पर उन्हें नमन किया। कुलपति ने बताया कि 17 वीं शताब्दी में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी 1630 को पुणे के शिवनेरी किले में हुआ था। उन्होंने बताया कि इस दिन को शिवाजी की जयंती के रूप में मनाया जाता है। विशेष कर यह उत्सव महाराष्ट्र में  पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज शाहजी भोसले और माता जीजाबाई के पुत्र थे। शिवाजी एक वीर पुरुष थे और छापामार युद्ध कला में प्रवीण थे। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 392वीं जयंती के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने महाराष्ट्र की रक्षा के कोंकण क्षेत्र की रक्षा के लिए नौसेना बल की अवधारणा को पेश किया था। इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि शिवा जी महाराज के जीवन से सभी को सीख लेने की जरूरत है। जिससे हम लगन, मेहनत व प्रतिष्ठा के साथ  कार्य करें।

About rionews24

Check Also

आईआईटी कानपुर ने 5जी एंटीना प्रौद्योगिकी पर संगोष्ठी का किया आयोजन

कानपुर नगर। दूरसंचार में नवाचार में अग्रणी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर (आईआईटी कानपुर) ने ‘5जी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *