Breaking News

मध्य प्रदेश : शिवराज सरकार लाएगी नया कानून, गरीबों में बंटेगा अपराधियों का पैसा

भोपाल। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार भी अपराधियों पर नकेल कसने के लिए गैंगस्टर एक्ट ला रही है। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार संगठित अपराध पर लगाम के लिए जल्द नया कानून लाने जा रही है। जो उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर एक्ट से भी ज्यादा सख्त होगा। इस कानून के तहत कुर्क की जाने वाली संपत्ति गरीबों में बांटी जाएगी।

भोपाल में पत्रकारों से बातचीत में नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि गृह और कानून विभाग बिल का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए साथ में काम कर रहे हैं, जो संगठित अपराध को टारगेट करेगा। उन्होंने कहा, खनन माफिया, शराब माफिया, जमीन माफिया और अन्य असामाजिक तत्व इस बिल के बाद राज्य में खत्म हो जाएंगे।

मिश्रा ने कहा कि केसों के जल्द निपटारे के लिए हम स्पेशल कोर्ट बनाएंगे और गवाहों की सुरक्षा के लिए विशेष प्रावधान किए जाएंगे। इन अपराधियों की प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से मदद करने वालों को भी सजा का प्रावधान इस बिल में किया जाएगा। मध्य प्रदेश सरकार इस बिल को विधानसभा के शीतकालीन सत्र में पेश कर सकती है।

About rionews24

Check Also

तकनीकी सूझबूझ और मजबूत संरचना ही है भूकंपरोधी इमारतों की असली नींव : इंजी. अनुपम वर्मा

लखनऊ। इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के वास्तुकला, योजना और डिजाइन संकाय (FoAPD) द्वारा सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *