Breaking News

बिहार के मोतिहारी में बड़ा हादसा, नदी में नाव पलटने से 22 लोग डूबे

मोतिहारी। बिहार के मोतिहारी में रविवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां सिकरहना नदी में नाव पलटने से 22 लोग डूब गए। वहीं सूत्रों के मुताबिक 6 शव बरामद हुए है। बाकी डूबे हुए लोगों की तलाश की जा रही है। शिकारगंज थाना अध्यक्ष के अनुसार अब तक एक बच्ची का शव नदी से निकाला गया है। जिसकी पहचान चांदनी कुमारी के रूप में की गई है। नाव पलटने की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया है। घटना की सूचना के बाद घटना स्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई है। 

बताया जा रहा है कि ये हादसा शिकारगंज थाना के गोढिया गांव में हुआ। जानकारी के अनुसार मौके पर कई अधिकारी भी मौजूद है। रेस्क्यू टीम लोगों को निकालने में जुटी है। वहीं स्थानीय गोताखोर भी सहयोग दे रहे हैं।

About rionews24

Check Also

मुख्यमंत्री योगी ने किया अस्पताल का उद्घाटन, बोले अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 में 200 करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *