Breaking News

कोरोना का कहर, भायखला जेल में मिले 39 संक्रमित

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहा। मुंबई की भायखला जेल में कोरोना विस्फोट का मामला सामने आया है। पिछले 10 दिनों के अंदर छह बच्चों समेत कुल 39 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जेल अधिकारियों के मुताबिक, कुल 120 कर्मचारी और कैदियों की कोरोना जांच की गई थी, जिसमें से 39 लोग संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि, इनमें कोरोना के गंभीर लक्षण नहीं मिले हैं फिर भी सभी कोविड संक्रमितों को आइसोलेशन सेंटर में भेज दिया गया है।

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि इस दौरान कुल 120 कैदियों की जांच की गई थी। उन्होंने कहा कि संक्रमण से पीड़ित 39 में से 36 को पास के पाटनवाला स्कूल में क्वारंटाइन में रखा गया है और उनकी हालत स्थिर है। वहीं, एक गर्भवती महिला को एहतियात के तौर पर जीटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

About rionews24

Check Also

मुख्यमंत्री योगी ने किया अस्पताल का उद्घाटन, बोले अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 में 200 करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *