Breaking News

नहीं रहे फिल्म निर्माता विजय गलानी

मुंबई। बॉलीवुड के फिल्म निर्माता विजय गलानी का बुधवार को निधन हो गया। विजय ने लंदन के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। तीन महीने पहले ब्लड कैंसर से पीड़ित विजय गलानी अपने परिवार के साथ बोन मैरो ट्रांस्प्लांट के लिए लंदन गये थे। गलानी अपने पीछे परिवार में पत्नी, बेटा और बेटी को छोड़ गए हैं। विजय गलानी ने सलमान खान, अक्षय कुमार, बॉबी देओल और गोविंदा जैसे अभिनेताओं के साथ करीब आधा दर्जन फिल्में बनाईं। विजय गलानी ने 2010 में सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘वीर’ का निर्माण किया था। इस साल जनवरी में ओटीटी पर रिलीज हुई विद्युत जामवाल की फिल्म ‘द पावर’ का भी निर्माण किया था।

About rionews24

Check Also

फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी का निधन, 76 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

मुंबई। हिंदी फिल्म उद्योग के दिग्गज निर्माता और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के पूर्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *