Breaking News

कृषि विज्ञान केंद्र पर लगा धान का क्रॉप कैफ़ेटेरिया, लाभान्वित होंगे किसान

कानपुर देहात। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्र दलीपनगर के प्रक्षेत्र पर धान फसल की विभिन्न प्रजातियों के प्रदर्शन हेतु क्रॉप कैफेटेरिया लगाया गया है। केंद्र के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक कुमार ने बताया कि इससे जनपद के किसानों को धान फसल से संबंधित नवीनतम तकनीकी जानकारियां प्राप्त होंगी। डॉ. अशोक ने बताया कि धान की इन प्रजातियों के परीक्षण के उपरांत जनपद की जलवायु के अनुकूल जो प्रजातियां बेहतर परिणाम देंगी। उन्हें और अधिक किसानों के मध्य प्रचारित एवं प्रसारित किया जाएगा। जिससे किसान लाभान्वित हो। उन्होंने बताया कि संकर प्रजातियों की आठ, ऊसर सहनशील की 8 तथा सामान्य धान की 8 प्रजातियों के तीन खंडों में कुल 24 प्रजातियों का  क्रॉप कैफेटेरिया लगाया गया है। डॉ कुमार ने बताया कि कृषक स्वयं क्राफ्ट कैफेटेरिया को देखकर धान की उत्तम प्रजातियों का मूल्यांकन कर सकेंगे और क्षेत्र के अनुकूल प्रजातियों का भी चयन कर सकेंगे जिससे उन्हें लाभ प्राप्त हो। इस अवसर पर डॉक्टर शशिकांत, डॉक्टर खलील खान, डॉक्टर अरुण कुमार सिंह, डॉ विनोद प्रकाश, डॉक्टर निमिषा अवस्थी एवं अभिषेक सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

About rionews24

Check Also

मुख्यमंत्री योगी ने किया अस्पताल का उद्घाटन, बोले अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 में 200 करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *