Breaking News

‘घर घर तिरंगा हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जन शिक्षण संस्थान, कानपुर ने आयोजित किये विभिन्न कार्यक्रम

कानपुर नगर। जन शिक्षण संस्थान, कानपुर द्वारा 13 अगस्त से 15 अगस्त 2022 तक ‘घर घर तिरंगा हर घर तिरंगा’ अभियान के अन्तर्गत बक्तौरीपुरवा, सतबरी, गाँधीग्राम, यशोदा नग, कल्याणपुर एवं कार्यालय परिसर काकादेव, कानपुर में राष्ट्रीय ध्वज का वितरण किया गया। इसके साथ ही गोष्ठी, तिरंगा यात्रा का आयोजन भी किया गया। रविवार, 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका के स्मृति दिवस’ के अवसर पर एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जन शिक्षण संस्थान के निदेशक, सुशील कुमार पाठक, सुनील शुक्ला, सहायक कार्यक्रम अधिकारी, मनोज कुमार पाण्डेय, डॉ. नीरज कुमार तथा प्रशिक्षिका शालिनी पाण्डेय, संतोष कुमारी, कविता मिश्रा, प्रीति गुप्ता, शिखा शर्मा आदि उपस्थिति रहे।

प्रगति एकेडमी यशोदा नगर के विनीत शुक्ला ने स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर आजादी के महत्व पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कड़े संघर्ष के बाद मिली आजादी का बहुत महत्व है। 

निदेशक, सुशील कुमार पाठक ने कहा कि जन शिक्षण संस्थान कानपुर भारत सरकार की मंशा के अनुरूप वंचित वर्ग के युवाओं का कौशल विकास कर समाज का विकास कर रहा है।

About rionews24

Check Also

मुख्यमंत्री योगी ने किया अस्पताल का उद्घाटन, बोले अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 में 200 करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *