Breaking News

सीएसए विश्वविद्यालय में मशरूम की उन्नत उत्पादन तकनीक पर छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ आरम्भ

कानपुर नगर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर डी.आर. सिंह के निर्देश के क्रम में सोमवार से छह दिवसीय (22 से 27 अगस्त 2022) मशरूम की उन्नत उत्पादन तकनीक पर प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉक्टर धर्मराज सिंह ने विश्वविद्यालय में चल रही विभिन्न कृषि अनुसंधान गतिविधियों के बारे में विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने मशरूम में पाए जाने वाले पोषक तत्व एवं इनके औषधीय गुणों के बारे में भी जानकारी दी। 

डॉ. विश्वास ने उत्तर प्रदेश में अलग-अलग मौसम में मशरूम की प्रजातियों की खेती की जानकारी दी। उन्होंने दूधिया मशरूम उत्पादन बनाने की विधि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। डॉ. विश्वास ने स्पान बनाने की विधि, धींगरी मशरूम, दूधिया मशरूम, पुआल मशरूम एवं बटन मशरूम की खेती की विस्तार पूर्वक जानकारी दी और साथ ही इस में लगने वाले कीट रोगों के प्रबंधन के विषय में भी बताया। उन्होंने बताया कि किसान कम खर्च एवं कम जगह में मशरूम की खेती को अपनाकर अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं।

About rionews24

Check Also

तकनीकी सूझबूझ और मजबूत संरचना ही है भूकंपरोधी इमारतों की असली नींव : इंजी. अनुपम वर्मा

लखनऊ। इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के वास्तुकला, योजना और डिजाइन संकाय (FoAPD) द्वारा सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *