Breaking News

आर्किटेक्चर, इंजीनियरिंग और निर्माण (एईसी) उद्योग में बिल्डिंग सूचना मॉडलिंग (बीआईएम) विषय पर विशेषज्ञ वार्ता का हुआ आयोजन

सुलतानपुर। कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान (KNIT) के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में बुधवार को आर्किटेक्चर, इंजीनियरिंग और निर्माण (एईसी) उद्योग में बिल्डिंग सूचना मॉडलिंग (बीआईएम) विषय पर विशेषज्ञ वार्ता का आयोजन किया गया। इस विशेषज्ञ वार्ता में मुख्य वक्ता आर्किटेक्ट केतन कुमार सिंह थे। कार्यक्रम का उद्घाटन निदेशक डॉ राजीव कुमार उपाध्याय ने किया। डॉ. उपाध्याय ने सिविल इंजीनियरिंग और निर्माण परियोजनाओं में डिजिटलीकरण के उपयोग पर ध्यान केंद्रित किया। विशेषज्ञ आर्किटेक्ट केतन कुमार सिंह ने विभिन्न चरणों के माध्यम से बिल्डिंग इन्फॉर्मेशन मॉडलिंग का उपयोग दिखाया और भविष्य में इसमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial intelligence) की भूमिका बताई। निदेशक डॉ. राजीव कुमार उपाध्याय ने विशेषज्ञ को सम्मान पत्र से सम्मानित किया। विभागाध्यक्ष डॉ. उमेश कुमार माहेश्वरी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया और इस विषय पर लाइव वर्कशॉप आयोजित करने पर बल दिया। वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. मोहित गुप्ता ने आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम के संयोजक प्रोफेसर अनुपम वर्मा थे।

कार्यक्रम में प्रोफेसर हरेंद्र, प्रोफेसर बिपिन, प्रोफेसर प्रत्युष, प्रोफेसर रामाशीष, प्रोफेसर पीयूष, प्रोफेसर शिवम, आशुतोष, रवि, सुजीत सुनील एवं अन्य कार्यक्रम में उपस्थित थे। कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों ने अच्छी भागीदारी की। गौरव प्रांजल आकाश स्नेहा सूर्यांश अविनाश निष्ठा ने कार्यक्रम का समन्वयन किया।

About rionews24

Check Also

तकनीकी सूझबूझ और मजबूत संरचना ही है भूकंपरोधी इमारतों की असली नींव : इंजी. अनुपम वर्मा

लखनऊ। इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के वास्तुकला, योजना और डिजाइन संकाय (FoAPD) द्वारा सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *