Breaking News

150 किलो लड्डू का वितरण कर मनाई सरदार पटेल की 150वीं जयंती

कानपुर नगर। कुर्मी परिवार समागम द्वारा शुक्रवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम का आयोजन कानपुर दक्षिण क्षेत्र स्थित पटेल चौक पर किया गया। 

इस अवसर पर सरदार पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और समाज की एकता के प्रतीक के रूप में 150 किलो लड्डू का वितरण किया गया। कुर्मी समाज के सैकड़ों लोगों ने एकजुट होकर एकता और सद्भावना का संदेश दिया। ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ जनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष आशीष सचान, वरिष्ठ भाजपा नेता जितेन्द्र सचान, एडवोकेट राजेन्द्र वर्मा, तथा अरविंद सचान, बिन्दकी विधायक जय कुमार सिंह जैकी, वरिष्ठ भाजपा नेता विजय सचान, पूर्व विधायक के. के. सचान वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किये।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गान के साथ हुआ। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अंजनी कुमार वर्मा, प्रमोद सचान, आलोक सचान, नीतम सचान, हेमेंद्र सचान, दिलीप कुर्मी, राम प्रताप वर्मा, अनूप सचान, धीरू पटेल आदि उपस्थित रहे।

About rionews24

Check Also

मुख्यमंत्री योगी ने किया अस्पताल का उद्घाटन, बोले अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 में 200 करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *