Breaking News

प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के लोगों को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश, जो अपनी गौरवशाली इतिहास और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है, आज अपने नागरिकों की आकांक्षाओं को सर्वोपरि रखते हुए हर क्षेत्र में तेज़ी से प्रगति कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि मध्य प्रदेश के लोगों की प्रतिभा और मेहनत ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में अमूल्य भूमिका निभाएगी।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक धरोहर को संजोने वाले मध्य प्रदेश के अपने सभी परिवारजनों को राज्य के स्थापना दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। देश के हृदय में बसा हमारा यह प्रदेश जन-जन की आकांक्षाओं को आगे रखकर आज हर क्षेत्र में प्रगति की नई रफ्तार भर रहा है। मुझे विश्वास है कि विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में यहां के प्रतिभाशाली और परिश्रमी लोगों की अमूल्य भूमिका होने वाली है।’

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को मध्य प्रदेश के 70 वें स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश अब 70 साल का हो गया है। अपनी गौरवशाली विकास यात्रा का 70वां स्थापना दिवस मना रहा है। उन्होंने कहा कि 1 नवंबर 1956 को गठित यह राज्य न केवल भारत के हृदय में स्थित है, बल्कि देश के विकास मानचित्र पर भी अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश की यह 70 वर्षीय यात्रा समर्पण, संकल्प और सतत विकास की सुखद यात्रा रही है। यह दिन हमें हमारे पूर्वजों की मेहनत, उनके जज्बे, जनभागीदारी से विकास और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी एवं हम सभी की आस्था और निष्ठा की याद दिलाता है।

About rionews24

Check Also

मुख्यमंत्री योगी ने किया अस्पताल का उद्घाटन, बोले अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 में 200 करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *