Breaking News

अयोध्या : क्यूआर कोड आमंत्रण पत्र से होगी मेहमानों की एंट्री, समय सीमा तय

अयोध्या। राम मंदिर परिसर में 19 मार्च को होने वाले विशेष समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस अवसर पर देश भर से संत-महंत, विशिष्ट अतिथि और गणमान्यजन शामिल होंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी।
मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन ने सुरक्षा, पार्किंग, प्रवेश व्यवस्था और अतिथियों के स्वागत की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस बार मेहमानों को क्यूआर कोड युक्त विशेष आमंत्रण पत्र जारी किए गए हैं। प्रवेश से पहले क्यूआर कोड स्कैन कराना अनिवार्य होगा। सभी आमंत्रित अतिथियों को सुबह 10 बजे तक मंदिर परिसर में प्रवेश करना होगा, निर्धारित समय के बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
राम मंदिर ट्रस्ट ने मेहमानों के ठहरने के लिए अयोध्या धाम में 1500 से अधिक कमरे बुक कराए हैं। मंदिर के आसपास स्थित लगभग सभी होम स्टे और गेस्ट हाउस 18 व 19 मार्च के लिए पूरी तरह भर चुके हैं। इसके अलावा कारसेवकपुरम, रामसेवक पुरम और तीर्थक्षेत्र पुरम में भी संघ व विहिप के कार्यकर्ताओं और मेहमानों के लिए ठहरने की व्यवस्था की गई है।
यह समारोह राम मंदिर परिसर में एक भव्य और ऐतिहासिक आयोजन के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

About rionews24

Check Also

तकनीकी सूझबूझ और मजबूत संरचना ही है भूकंपरोधी इमारतों की असली नींव : इंजी. अनुपम वर्मा

लखनऊ। इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के वास्तुकला, योजना और डिजाइन संकाय (FoAPD) द्वारा सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *