Breaking News

NHAI में डिप्टी मैनेजर के 41 पदों पर निकली वैकेंसी, गेट क्वालिफाई करें आवेदन

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) में डिप्टी मैनेजर, टेक्निकल के पदों पर भर्ती निकाली है। अभ्यर्थी एनएचएआई की आधिकारिक वेबसाइट nhai.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। डिप्टी मैनेजर पोस्ट पर आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 28 मई 2021 है।

NHAI की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इस पोस्ट पर ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। वहीं गेट परीक्षा क्वालीफाई स्कोर के माध्यम से की जाएगी। उम्मीदवार ध्यान दें कि 7वें सीपीसी के पे मैट्रिक्स के लेवल 10 में भुगतान किया जाएगा। इसके अलावा अभ्यर्थियों की आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा आरक्षित श्रेणी वर्ग के आवेदकों को सरकारी मानदंडों के अनुसार उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट दी जाएगी।

अभ्यर्थी आवेदन करते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि अप्लाई करते वक्त आधिकारिक नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ लें और उसके अनुरूप ही आवेदन करें। अगर पत्र में कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो फिर एप्लीकेशन फॉर्म रिजेक्ट कर दिया जाएगा।।

About rionews24

Check Also

तीसरी बार भी 100% रिजल्ट लाकर राजकीय हाईस्कूल तिलसहरी ने रचा इतिहास

कानपुर। हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा 2025 के परिणामों में राजकीय हाईस्कूल तिलसहरी ने शानदार प्रदर्शन करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *