Breaking News

आठवें राष्ट्रीय पोषण माह का समापन समारोह कल देहरादून में होगा

नई दिल्ली। 17 सितंबर – 16 अक्टूबर 2025 तक 8वें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ 17 सितंबर 2025 को मध्य प्रदेश के धार से किया गया था, जिसमें इस बात पर ज़ोर दिया गया कि महिलाओं का स्वास्थ्य और पोषण मजबूत परिवारों और एक विकसित भारत की नींव हैं।

आठवें राष्ट्रीय पोषण माह 2025 का समापन समारोह गुरुवार, 17 अक्टूबर 2025 हिमालयी संस्कृति केंद्र, देहरादून, उत्तराखंड में आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन मिशन सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0 के अंतर्गत देश भर में पोषण जागरूकता और सामुदायिक भागीदारी बढ़ाने और व्यवहार में बदलाव को बढ़ावा देने के लिए समर्पित एक महीने लंबे जन आंदोलन के समापन का प्रतीक है।

इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, उत्तराखंड सरकार की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य और उत्तराखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री गणेश जोशी उपस्थित रहेंगे। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार और उत्तराखंड सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही राज्य भर से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं भी भाग लेंगी ।

इस वर्ष का पोषण माह देश भर में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ की व्यापक थीम के तहत मनाया गया, जिसका उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण में सुधार लाना है। इसके साथ ही, इसमें व्यापक स्वास्थ्य जांच और सेवाओं पर ज़ोर दिया गया है। इसके प्रमुख विषयगत क्षेत्रों में मोटापे की समस्या का समाधान, चीनी और तेल की खपत कम करना, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा (ईसीसीई), शिशु और छोटे बच्चों के आहार (आईवाईसीएफ) के तरीके, पोषण में पुरुषों का योगदान, ज़मीनी स्तर पर सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए वोकल फॉर लोकल और एकीकृत कार्य और डिजिटलीकरण शामिल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, समापन समारोह में सामुदायिक लामबंदी, क्षेत्रीय पहल और पोषण संबंधी गतिविधियों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही पोषण और मिशन शक्ति चैंपियनों को सम्मानित भी किया जाएगा। 

About rionews24

Check Also

मुख्यमंत्री योगी ने किया अस्पताल का उद्घाटन, बोले अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 में 200 करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *