Breaking News

सीएसए विश्वविद्यालय के डॉक्टर अशोक कुमार को उनके कृषि क्षेत्र में विशिष्ट योगदान हेतु किया गया सम्मानित

कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के अधीन संचालित दलीप नगर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉक्टर अशोक कुमार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की 119वीं जयंती के उपलक्ष में किसान सम्मान दिवस 2021 के अवसर पर कृषि प्रसार के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान हेतु लोक भवन लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। 

बता दें, डॉ अशोक कुमार द्वारा 125 ग्रामीण बेरोजगार युवाओं को प्रतिवर्ष मधुमक्खी पालन, मशरूम उत्पादन, बकरी, मुर्गी एवं मछली पालन इत्यादि का प्रशिक्षण देकर रोजगार उपलब्ध कराया है। इसके अतिरिक्त केंद्र पर जैव संवर्धित फसलें/पोषक तत्व प्रधान फसलों का बगीचा लगाकर जनमानस में प्रचार प्रसार किया है। साथ ही विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांव अनूपपुर में जैव संवर्धित फसलें एवं स्मार्ट पोषण किचन वाटिका द्वारा कुपोषण दूर करने में अहम भूमिका निभाई है। उनके किसानों के प्रति समर्पण एवं योगदान हेतु उन्हें प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित किया गया है। डॉ अशोक की सफलता पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर डी.आर. सिंह ने उन्हें बधाई एवं उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी और कहा है कि यह विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है।

About rionews24

Check Also

‘3D कंक्रीट प्रिंटर ए न्यू इमर्जिंग कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी’ विषय पर व्याख्यान का हुआ आयोजन

सुल्तानपुर। कमला नेहरु प्रौद्योगिकी संस्थान के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में बुधवार को ‘3D कंक्रीट प्रिंटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *