Breaking News

कान्स 2026 रेड कार्पेट पर सान्या ठाकुर का राधा रानी लुक बना चर्चा का विषय

लखनऊ। सान्या ठाकुर ने कांस फिल्म फेस्टिवल- 2026 के रेड कार्पेट पर अपने अनोखे और पारंपरिक अंदाज से सभी का ध्यान आकर्षित कर लिया। जहां आमतौर पर कान्स का मंच ग्लैमरस और वेस्टर्न फैशन के लिए जाना जाता है, वहीं सान्या ने भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा को अपने लुक के जरिए वैश्विक मंच पर खास पहचान दिलाई।

‘सुपर 30’ और ‘स्पाई’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं अभिनेत्री इस बार राधा रानी से प्रेरित पारंपरिक अवतार में दिखाई दीं। उन्होंने भारी कढ़ाई वाला खूबसूरत लहंगा पहना, जिसमें मिरर वर्क, फूलों की डिजाइन और भारतीय हस्तशिल्प की झलक साफ नजर आई। उनका पूरा लुक भारतीय संस्कृति की सुंदरता और पारंपरिक कला को दर्शा रहा था।

सान्या ठाकुर के इस अंदाज की सबसे ज्यादा चर्चा उनकी खास स्टाइलिंग को लेकर हुई। अभिनेत्री ने अपनी लंबी चोटी को ताजे फूलों और छोटी सजावटी लाइट्स से सजाया था। माथा पट्टी, नथ, चूड़ियां और पारंपरिक आभूषणों ने उनके लुक को और भी आकर्षक बना दिया। हाथ में बांसुरी लेकर उन्होंने राधा रानी की छवि को रेड कार्पेट पर जीवंत कर दिया।

अपने इस लुक को लेकर सान्या ठाकुर ने कहा कि यह उनके लिए केवल फैशन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, प्रेम, शांति और सकारात्मकता को दुनिया तक पहुंचाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा लोगों को जोड़ने की शक्ति रखती है और कान्स जैसा अंतरराष्ट्रीय मंच इस संदेश को दुनिया तक पहुंचाने का सबसे बेहतर जरिया है।

सोशल मीडिया पर भी सान्या ठाकुर का यह पारंपरिक अंदाज तेजी से वायरल हो रहा है। फैन्स और फैशन पेज उनके लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे कान्स 2026 की सबसे अलग और यादगार भारतीय प्रस्तुतियों में से एक बताया।

फेस्टिवल के दौरान सान्या ठाकुर ने भारत पवेलियन में अपनी आगामी फिल्म ‘सेव द गॉड’ का पोस्टर भी लॉन्च किया। ऐसे में उनका यह कान्स सफर केवल फैशन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि भारतीय सिनेमा और संस्कृति की मजबूत मौजूदगी को भी दुनिया के सामने लेकर आया।

About rionews24

Check Also

संगीत की अमर आवाज़ आशा भोसले ने कहा अलविदा, 92 वर्ष की आयु निधन

मुंबई। मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले का रविवार को 92 साल की उम्र में निधन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *