Breaking News

कुत्तों को पकड़कर शेल्टर में रखने के निर्देश पर पशु प्रेमियों ने विरोध प्रदर्शन किया

लखनऊ। यूपी की राजधानी में रविवार को पशु प्रेमियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इन्हें सुप्रीम कोर्ट द्वारा पिछले दिनों स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों से आवारा कुत्तों को हटाकर शेल्टर होम्स में भेजने संबंधी आदेश से नाराजगी है।

कोर्ट के आदेश में कहा गया था कि संवेदनशील क्षेत्रों में बार-बार होने वाले डॉग बाइट्स सिस्टम की बड़ी विफलता हैं। इसलिए सुरक्षा के लिए बाड़ लगाने और कुत्तों को पकड़कर शेल्टर में रखने के निर्देश दिए गए।

अदालत ने नेशनल और स्टेट हाईवे से भी आवारा पशुओं को हटाने का आदेश देते हुए राज्यों के मुख्य सचिवों से तीन हफ्ते के भीतर रिपोर्ट और हलफनामा मांगा है।

इस आदेश ने एनिमल लवर्स को नाराज कर दिया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि हमारा उद्देश्य टकराव नहीं, समाधान है। यह समस्या समाप्त करने के लिए जन्म नियंत्रण कार्यक्रमों को मजबूत किया जाए, शत प्रतिशत रैबीज वैक्सीनेशन हो और समाज में गोद लेने की संस्कृति बढ़े।

कुछ लोगों ने कहा कि डॉग बाइट्स की वजह से कुत्तों को हटाना वैसा ही है जैसे एक्सीडेंट के कारण सड़क पर गाड़ियां बंद करवा देना। समाधान पर ध्यान देना चाहिए, न कि संवेदनहीन फैसलों पर। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कोर्ट अपना आदेश वापस ले और सरकार वैज्ञानिक तथा मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए स्ट्रीट डॉग मैनेजमेंट को सुधारने पर काम करे।

About rionews24

Check Also

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण : 6 जुलाई की ट्रस्ट बैठक में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा को मिल सकता है शो-कॉज नोटिस

अयोध्या। राम मंदिर के चढ़ावा चोरी प्रकरण के बीच 6 जुलाई को प्रस्तावित श्रीराम जन्मभूमि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *