Breaking News

कृषि विश्वविद्यालय ने मनाई स्वतंत्रता संग्राम के महानायक चंद्रशेखर आजाद की 115 वी जयंती

कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर डी.आर. सिंह नेे आज शुक्रवार, 23 जुलाई को स्वतंत्रता संग्राम के महानायक एवं क्रांतिकारी वीर चंद्रशेखर आजाद की विश्वविद्यालय परिसर में 115 वीं जयंती मनाई। कुलपति ने विश्वविद्यालय परिसर में आजाद की प्रतिमा को नमन कर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किये। कुलपति डॉक्टर सिंह ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद जैसे महान सपूतों के बलिदान से ही देश सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि मुझे अपार खुशी है कि इस भारत के महान सपूत क्रांतिकारी के नाम पर हमारे विश्वविद्यालय का नाम है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महान क्रांतिकारी के हृदय में देश व मातृ भूमि के लिए इतना प्रेम था कि उन्होंने बहुत छोटी उम्र से ही अंग्रेजों के विरुद्ध लोहा लेना शुरू किया और फिर अपना संपूर्ण जीवन देश की स्वतंत्रता के लिए समर्पित कर दिया। आजाद अंतिम सांसों तक आजाद रहे।

इस अवसर पर निदेशक छात्र कल्याण डॉ. आर. पी. सिंह, निदेशक शोध डॉक्टर एच. जी. प्रकाश, समन्वयक/निदेशक प्रसार डॉक्टर ए. के. सिंह, संपत्ति अधिकारी मानवेंद्र सिंह, डॉ. वी. के. त्रिपाठी एवं मीडिया प्रभारी डॉ. खलील खान सहित अन्य उपस्थित लोगों ने भी पुष्पमाला अर्पित कर क्रांतिकारी सपूत को नमन किया।

About rionews24

Check Also

झांसी में बनेगा आधुनिक पशु चिकित्सालय, घायल और निराश्रित पशुओं को मिलेगा नया सहारा

लखनऊ। सड़क हादसों में घायल होने वाले और निराश्रित पशुओं के लिए झांसी में आधुनिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *