Breaking News

जिलाधिकारी के निर्देश पर सख्त अभियान, मिलावटखोरों पर गिरेगी गाज

कानपुर नगर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर खाद्य विभाग ने जनपदवासियों को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए सघन अभियान शुरू किया है। इसी क्रम में शनिवार को भूरे पुरवा, राजेंद्र पुरम और नौबस्ता क्षेत्र में एक अवैध मोमोज एवं चटनी निर्माण इकाई पर कार्रवाई की गई।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सोमनाथ कुशवाहा और डॉ. देवेन्द्र सिंह आजाद ने निरीक्षण के दौरान पाया कि प्रतिष्ठान में मोमोज और चटनी अत्यंत गंदी व अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में तैयार की जा रही थी। स्थिति को गंभीर मानते हुए इकाई को तत्काल बंद करा दिया गया।

मौके पर ही लगभग 20 किलोग्राम मोमोज और 20 लीटर रंगीन चटनी नष्ट कर दी गई। साथ ही नमूने एकत्र कर राजकीय प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि कानपुर नगर में मिलावटी चटनी बनाने वालों और अस्वच्छ वातावरण में खाद्य पदार्थ तैयार करने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ा अभियान जारी रहेगा।

About rionews24

Check Also

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण : 6 जुलाई की ट्रस्ट बैठक में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा को मिल सकता है शो-कॉज नोटिस

अयोध्या। राम मंदिर के चढ़ावा चोरी प्रकरण के बीच 6 जुलाई को प्रस्तावित श्रीराम जन्मभूमि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *